Event & Activity

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर – ग्राम पंचायत डुढालटी, टुटू

27 Aug 2026 Shimla
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर – ग्राम पंचायत डुढालटी, टुटू

शिमला ग्रामीण के विकास खंड टुटू की ग्राम पंचायत डुढालटी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सहभागिता की। यह शिविर लायंस क्लब शिमला एवं दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान लगभग 250 स्थानीय निवासियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, ब्लड टेस्ट एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।